ताजा खबरें
July 21, 2026

Abu Dhabi Temple| अबू धाबी में खुलेगा पहला हिंदू मंदिर, प्रिंस ने दान में दी है जमीन…

abu dhabi
abudabi hindu mandeer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। माना जा रहा है कि Abu Dhabi Temple| अबू धाबी में खुलेगा पहला हिंदू मंदिर, प्रिंस ने दान में दी है जमीन, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से भी ये मंदिर काफी बड़ा है। मंदिर को भव्य और शानदार बनाने के लिए इसकी दीवारों पर राजस्थान में पत्थरों पर नक्काशी की गई है। इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए प्रिंस ने भी जमीन को दान में दिया है। ये मंदिर बेहद खास है, जिसमें सात शिखर बनाए गए है। अलग अलग देवताओं से संबंधित इस मंदिर में कई कहानियों और प्रतीकों को दर्शाया गया है। इस मंदिर में सात अंक का महत्व भी दर्शाया गया है। गौरतलब है कि यूएई सात अमीरात यानी कुल सात रियासतों से मिलकर बना हुआ है। भारत और यूएई की संस्कृतियों का संगम दिखाने के उद्देश्य से मंदिर में कुल सात मीनारों को भी बनाया गया है। बता दें कि यूएई में मंदिर बनाने की पहली बार कोशिश वर्ष 1997 में हुई थी। इस दौरान स्वामी नारायण संस्था के प्रमुख ने यूएई का दौरा किया था। वर्ष 1997 के प्रयास को वर्ष 2024 तक सफलता के साथ पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी अहम भूमिका रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अगस्त 2015 को पहली बार यूएई का दौरा किया था। इसके बाद अब तक वो कुल छह बार यूएई जा चुके हैं और ये यूएई की उनकी रिकॉर्ड सातवीं यात्रा है।

    स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

    हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

    हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

    Related Post

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे