ताजा खबरें
July 21, 2026

सीएम योगी के बाद अब फडणवीस ने भी की कृष्ण जन्मस्थान की पैरवी

pm madhura
fandvnis


उन्होंने रव‍िवार (11 फरवरी) को कहा कि अयोध्या में ज‍िस तरह से पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत राम मंदिर का निर्माण क‍िया गया है, उसी तरह से श्री कृष्ण के जन्मस्थान का भी विकास होना चाहिए. फडणवीस ने कहा कि चाहे मथुरा हो, काशी हो या फ‍िर अयोध्या, ये सभी हमारे लि‍ए बेहद पवित्र स्थान हैं.  ड‍िप्‍टी सीएम फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोग उम्मीद करते हैं क‍ि जैसे अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम के मंद‍िर न‍िर्माण क‍िया गया है, वैसे ही मथुरा में भगवान कृष्ण जन्मभूमि का निर्माण भी पूरे सद्भाव और कानून के तहत होना चाह‍िए.  

‘पूरी कानूनी प्रक्र‍िया के तहत हुआ राम मंदिर न‍िर्माण’ 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भगवान राम के मंदिर का न‍िर्माण पूरी कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत क‍िया गया है. फडणवीस ने यह भी कहा क‍ि मथुरा में जहां शाही ईदगाह मस्जिद है, उस जगह पर कुछ हिंदू संगठनों की ओर से भगवान कृष्ण का जन्मस्थान होने का दावा किया है. इस दावे के चलते अब नए सिरे से कृष्ण मंदिर के निर्माण की मांग की जा रही है. 
हिंदूवादी संगठनों का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद (Shahi Idgah mosque) केशव

देव मंदिर (Kesava Deo temple) की वास्‍तव‍िक स्‍थान पर बनाई गई थी. यह स्‍थान भगवान कृष्ण के जन्मस्थान को चिह्नित करता है. संगठनों का यह भी दावा है क‍ि 17वीं शताब्दी में मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल के दौरान भगवान कृष्ण के मंद‍िर को नष्ट कर दिया गया था.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे