ताजा खबरें
September 4, 2026

जेल से रिहा हुए केजरीवाल…

arvind kejriwa 1
arvind kejriwa

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार 177 दिन बाद खुली हवा में सांस लेंगे. जेल से रिहा हुए केजरीवाल, वे तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके हैं. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेता तक अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर कर रहे हैं. जेल से बाहर निकलते ही केजरीवाल ने कहा कि मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए प्रार्थना की, मेरी ताकत अब दोगुनी हो गई है. भारी बारिश के बीच पोस्टर, बैनर और पार्टी के नीले-पीले झंडों के साथ छाते लेकर आप समर्थक जेल के बाहर मौजूद थे. खुशी से झूमती भीड़ केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाती नजर आई. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के जुड़े धन शोधन मामले में जब नौ बार ईडी के नोटिस को नजरअंदाज किया, तो उन्हें इस साल 21 मार्च को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया. इस दौरान, केजरीवाल से पूछताछ होती रही, जिसमें कई तथ्य निकलकर सामने भी आए. लेकिन इस बीच देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा, तो भारतीय राजनीति में अपनी जमीन बढ़ाने की तलाश में जुटी आम आदमी पार्टी को अपने नेता केजरीवाल की अहमियत का एहसास हुआ.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।