atishi cm
atishi cm 1

अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली का नया सीएम कौन? इस सस्पेंस से पर्दा हट गया. आतिशी दिल्ली की नई सीएम… आतिशी ही दिल्ली की नई सीएम होंगी. अरविंद केजरीवाल ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है. आम आदमी पार्टी विधायक दलों की मंगलवार को बैठक में अरविंद केजरीवाल ने ही आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव पर सबने सर्वसम्मति से हामी भर दी. इस तरह आतिशी अब सीएम की रेस जीत चुकी हैं. सीएम पद की रेस में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत और राखी बिड़ला समेत कई नाम थे, जो अब पिछड़ गए.

इससे पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी. वो 15 साल प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं. वहीं सुषमा स्वराज भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं. हालांकि उनका कार्यकाल महज़ 52 दिन का था. आतिशी के पास अब दिल्ली सरकार में शिक्षा और लोक निर्माण विभाग जैसे प्रमुख विभाग हैं. ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और रोड्स स्कॉलर आतिशी ने दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा में व्यापक सुधार लाने के लिए आम आदमी पार्टी की प्रमुख मुहिम में बड़े पैमाने पर काम किया है. आतिशी कालकाजी से विधायक हैं.

आतिशी को मनीष सिसोदिया के शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद मंत्री बनाया गया था.  पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरा अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के जेल जाने बाद आतिशी ने ही पार्टी को संभाला था. रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने चौंकाने वाली घोषणा करते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा देने का ऐलान किया था. रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “दो दिन बाद, मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. जब तक लोग अपना फैसला नहीं सुना देते, मैं उस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. दिल्ली में चुनाव होने में कुछ महीने बाकी हैं.” अब जनता की अदालत से न्याय मिलेगा और जनता के आदेश के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा. 

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।