ians 2
ians 1

भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट – आईएनएस सह्याद्री ने फिलीपींस के मनीला बंदरगाह पर तैनाती से पहले फिलीपींस की नौसेना के साथ अभ्यास किया।

यह जहाज अभी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परिचालन तैनाती पर है तथा मित्र देशों के साथ विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यासों में भाग ले रहा है, जिसमें मालाबार-2025, ऑसिन्डेक्स-2025, जेआईएमईएक्स-25, तथा कोरिया की नौसेना के साथ पहला द्विपक्षीय अभ्यास शामिल है।

दोनों नौसेनाओं ने सामरिक संचार अभ्यास, नेविगेशन युद्धाभ्यास, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर (वीबीएसएस) अभ्यास, तथा उड़ान संचालन में भाग लिया, जिससे पेशेवर तालमेल और आपसी समझ में वृद्धि हुई।

बंदरगाह चरण में पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक दौरे और विषय-वस्तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान की एक श्रृंखला शामिल होगी। इसके अलावा, इस यात्रा के दौरान मैत्रीपूर्ण खेल, संयुक्त योग सत्र और एक अनाथालय को सहायता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आईएनएस सह्याद्रि की यह यात्रा फिलीपींस के साथ संबंधों को मज़बूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और समुद्री क्षेत्र में दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को उजागर करती है। यह भारत की एक्ट ईस्ट नीति और सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के अनुरूप, महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।