ताजा खबरें
September 8, 2026

WPL 2024: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास,

Deepti Sharma

दीप्ति शर्मा WPL के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय बनीं

depti sharma

WPL 2024, DCW vs UPW, Deepti Sharma: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 15वें मुकाबले में शुक्रवार को यूपी वॉरियर्स (UPW) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DCW) से हुआ। WPL 2024: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, दीप्ति शर्मा WPL के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय बनीं, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की गेंदबाज दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने इतिहास रच दिया। वह वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले इस्सी वोंग ने पिछले सीजन यह कारनामा किया था। मुकाबले की बात करें तो यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग को LBW आउट किया। लैनिंग ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर का फैसला ही सही साबित हुआ। लैनिंग ने 46 गेंदों पर 60 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके भी लगाए। इसके बाद दिल्ली की पारी का 19वां ओवर करने आई दीप्ति शर्मा ने 3 शिकार किए। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एनाबेल सदरलैंड को बोल्ड किया। सदरलैंड ने 9 गेंदों पर 6 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका भी निकला। अगली ही गेंद पर दीप्ति शर्मा ने अरुंधति रेड्डी को ग्रेस हैरिस के हाथों कैच आउट कराया। रेड्डी खाता तक नहीं खेल सकीं और गोल्डन डक का शिकार हुईं। इस तरह दीप्ति शर्मा WPL के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय बनीं।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।