ताजा खबरें
September 9, 2026

भारत की जीत से ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची

team india.jpeg 1
team india

भारत ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच हारने के बाद लगातार चार मुकाबले जीतकर जबरदस्त खेल वापसी की. भारत की जीत से ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची, टीम इंडिया को टेस्ट में जीत हासिल करने का इनाम आईसीसी रैंकिंग में मिला. भारत ने धर्मशाला में इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर पांच मैच की सीरीज 4-1 से जीतकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया की जगह टेस्ट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल किया. इस तरह से भारतीय टीम खेल के तीनों प्रारूप की आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गई है. भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में पहले ही शीर्ष पर बना हुआ है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्राइस्टचर्च में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच का परिणाम कुछ भी रहे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम शीर्ष पर बनी रहेगी. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया ने वेलिंगटन में पहला टेस्ट मैच 172 रन से जीता था और वह अभी श्रृंखला में 1-0 से आगे है.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।