ताजा खबरें
July 25, 2026

MS Dhoni के कप्तानी छोड़ने से नाखुश दिग्गज

ms sing dhoni
dhoni

इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक नया कप्तान देखने को मिला. MS Dhoni के कप्तानी छोड़ने से नाखुश दिग्गज, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाली टीम को ऋतुराज गायकवाड के हाथों में सौंपने का फैसला लिया गया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टीम ने जीत से सीजन की शुरुआत की. धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले से दिग्गज खुश नहीं हैं. जियो सिनेमा पर एबी डिविलियर्स ने बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही बड़ी गलती है. मेरे लिए एक कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी 5 खिलाड़ी के बराबर हैं. क्या यह बदलाव टीम के लिए काम करेगा, मैं इसे लेकर कुछ पक्का नहीं हूं. हमें फिलहाल इंतजार करना होगा और देखते हैं. मैं अब भी मानता हूं कि यह एक गलती है. वही है जो पिछली बार की गई थी. मुझे ऐसा लगता है चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व के बिना कुछ नहीं है. ऋतुराज की कप्तानी गलत फैसला होगा.” चेन्नई की कमान थामने वाले ऋतुराज गायकवाड ने कप्तान में बदलाव किए जाने पर कहा, “पिछली साल ही महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी को लेकर कुछ हद तक इशारा कर दिया था. उन्होंने इस बात को लेकर संकेत दिए थे कि तैयार रहना, यह तुम्हारे लिए एक सरप्राइज होने वाला है. हम जब इस बार कैंप के लिए जमा हुए तो उन्होंने मुझे कुछ मुकाबलों में इसी तरह से शामिल किया था.”

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे!