ताजा खबरें
February 5, 2026

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। बारामती में हुए हादसे में उनके साथ मौजूद पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर एचसी विदिप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन सांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी जान चली गई। महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए क्रैश से पहले प्लेन के मेन पायलट सुमित कपूर ने मेडे कॉल नहीं किया था, लेकिन उनके साथ मौजूद कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द थे- ओह शिट…ओह शिट। यह जानकारी बारामती के एक फ्लाइंग स्कूल के एक सोर्स ने भास्कर को दी।

  • लैंडिंग की पहली कोशिश फेल हुई थी: सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। पायलटों ने बारामती एयरपोर्ट के रनवे-11 पर लैंडिंग की कोशिश की। हालांकि उन्हें रनवे नहीं दिखा। दोनों पायलट ने प्लेन दोबारा ऊपर ले लिया।
  • पायलट ने लैंडिंग क्लीयरेंस को दोहराकर कन्फर्म नहीं किया: दूसरी बार विमान ने फिर से रनवे की ओर आना शुरू किया। पायलट ने बताया कि अब रनवे दिख रहा है। इसके बाद विमान को लैंडिंग की अनुमति दे दी गई, लेकिन अहम बात यह रही कि पायलट ने इस अनुमति की रीडबैक नहीं दी, यानी लैंडिंग क्लीयरेंस को दोहराकर कन्फर्म नहीं किया।
  • दूसरी बार रनवे छूने से पहले ही प्लेन पलटाः करीब 8:43 बजे विमान का संपर्क टूट गया। विमान ने अपनी लोकेशन और स्पीड बताने वाले सिग्नल भेजना बंद कर दिया। जमीन छूने से पहले ही प्लेन पलटकर और रनवे से 100 मीटर पहले ही जमीन से टकरा गया।
  • जमीन पर गिरते ही प्लेन में 4-5 बार धमाके हुए: आई विटनेस के मुताबिक, रनवे पर टकराने के बाद प्लेन में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। इसके बाद 4-5 और धमाके हुए।
  • आग के कारण लोग मदद नहीं कर पाए: एयरपोर्ट से आग और धुएं का गुबार देख स्थानीय लोग क्रैश साइट की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि मदद नहीं कर सके।

बारामती में चुनाव सभा को संबोधित करने गए थे पवार

CM अजित पवार बुधवार सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुए थे। सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। मौके से सभी के शव मिल गए हैं। हालांकि अभी पहचान होना बाकी है। इधर, एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम बारामती गई है। दूसरी टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *