महाराष्ट्र शिक्षक पुरस्कार 2026महाराष्ट्र शिक्षक पुरस्कार 2026

महाराष्ट्र के शिक्षा जगत के लिए गर्व की खबर है। राज्य सरकार ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 123 शिक्षकों को वर्ष 2025-26 के ‘क्रांतिज्योति सावित्रीमाई फुले राज्य शिक्षक गुणगौरव पुरस्कार’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र शिक्षक पुरस्कार राज्य चयन समिति की सिफारिश के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में इन शिक्षकों का चयन किया गया है। महाराष्ट्र शासन पुरस्कार वितरण समारोह 3 दिसंबर 2026 को मुंबई में आयोजित होगा। इस वर्ष चयनित शिक्षकों में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक भी शामिल हैं। चयन सूची में प्राथमिक शिक्षक वर्ग से 38 और माध्यमिक शिक्षक वर्ग से 39 शिक्षकों को स्थान मिला है। इसके अलावा आदिवासी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 प्राथमिक शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

महिला शिक्षकों के योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए क्रांतिज्योति सावित्रीमाई फुले आदर्श शिक्षिका वर्ग में आठ शिक्षिकाओं का चयन हुआ है। वहीं विशेष शिक्षक (कला) वर्ग में आठ और विशेष शिक्षक (खेल) वर्ग में आठ शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा। दिव्यांग शिक्षक अथवा दिव्यांग विद्यार्थियों के विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक तथा स्काउट और गाइड वर्ग से एक-एक शिक्षक को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।

1962 से जारी है महाराष्ट्र शिक्षक पुरस्कार योजना

महाराष्ट्र में राज्य शिक्षक पुरस्कार योजना वर्ष 1962-63 से संचालित है। वर्ष 2021-22 से इसमें संशोधित मानदंड लागू किए गए और इसका नाम ‘क्रांतिज्योति सावित्रीमाई फुले राज्य शिक्षक गुणगौरव पुरस्कार’ रखा गया। महाराष्ट्र शिक्षक पुरस्कार सामान्य राज्य शिक्षक पुरस्कार के तहत 10 हजार रुपये की राशि निर्धारित है। वहीं, राष्ट्रीय या राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के लिए संबंधित सरकारी प्रावधानों के अनुसार एक लाख रुपये की एकमुश्त राशि का प्रावधान है।

मुंबई महानगर क्षेत्र के 19 शिक्षक भी शामिल

महाराष्ट्र शिक्षक पुरस्कार मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के कुल 19 शिक्षकों का चयन इस वर्ष के पुरस्कारों के लिए किया गया है। इनमें प्राथमिक, माध्यमिक, आदिवासी क्षेत्र और विशेष शिक्षक वर्ग के शिक्षक शामिल हैं। इससे मुंबई महानगर क्षेत्र के शिक्षा जगत में भी खुशी का माहौल है।शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे शिक्षकों का राज्य स्तर पर सम्मान निश्चित रूप से शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक पहल है।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।