ताजा खबरें
July 21, 2026

१४ मार्च को होगी किसान महापंचायत…

kidsn mahapanchayt

Kisan Mahapanchayat will be held in Delhi on March 14

Kisan Mahapanchayat will be held in Delhi on March 14 किसान संगठन ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ ने गुरुवार को एक बैठक की। १४ मार्च को होगी किसान महापंचायत… इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग करते हुए 20 मार्च को संसद के बाहर ‘किसान महापंचायत’ करेगा। कई किसान संगठनों ने युद्धवीर सिंह, राजा राम सिंह और डॉ. सुनील के नेतृत्व में एक बैठक में शामिल होकर इस मुद्दे पर चर्चा की। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाला किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग लगातार कर रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक में आम बजट की आलोचना करते हुए इसे ‘किसान विरोधी’ करार दिया। उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार पर और भी कई आरोप लगाए। संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता युद्धवीर सिंह ने बताया कि किसानों की लंबित मांगों को लेकर वह एक बार फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। इसी कड़ी में देशभर के किसान 20 मार्च को दिल्ली की ओर कूच करेंगे। पूर्व में किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने जो आश्वासन दिए थे, वो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। सरकार अपने वादे पर खरा नहीं उतरी है। ऐसे में पहले 20 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करेंगे। इसके बाद बड़े आंदोलन का फैसला किया जाएगा।

kisan mahapanchayat

Also Read:

Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर फिर टियर गैस की शेलिंग,  बॉर्डर पर ही किसानों ने रात का खाना पकाया https://swarnimumbai.com/kisan-andolan-%e0%a4%b6%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a5%82-%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%97/

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे