बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. सलमान खान का 60वां जन्मदिन शुक्रवार देर रात पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर मनाया गया। इसमें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे। पार्टी में सलमान के फैमिली मेंबर्स के अलावा, संजय दत्त, संगीता बिजलानी और करिश्मा कपूर समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। इस दौरान सलमान ने आधी रात को फॉर्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ केक काटा।

1988 में सलमान खान ने फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. अपने दशकों लंबे करियर के दौरान सलमान खान ने रोमांस, एक्शन, कॉमेडी समेत लगभग हर तरह के किरदार अदा किए हैं. सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा समाज सेवा से अपने जुड़े कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं. सलमान खान आज न सिर्फ एक एक्टर के तौर पर मशहूर हैं बल्कि वो इंडस्ट्री में कइयों के गॉडफादर भी रहे हैं. भाईजान ने कई नए-नवेले कलाकारों का करियर संवारा है 2900 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक अपनी फिल्मों के साथ ही एड फिल्मों के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं. एक्टर करोड़ों के बंगले में रहते हैं. इसके अलावा एक्टर के पास करोड़ों का फार्महाउस भी है. सलमान खान का ये हार्महाउस अक्सर सुर्खियों में रहता है. सलमान ने अपने पनवेल फार्महाउस का नाम अपनी बहन अर्पिता के नाम पर रखा है.

Also Read: बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ अलविदा!

