राशिफल २०२४

मेष राशि
मेष भविष्यफल के अनुसार, आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपको एक अच्छा ओहदा मिल सकता है। आप धर्म-कर्म के मामलों में भी व्यस्त रहेंगे। व्यापार में उन्नति के अच्छे योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको वर्ष की शुरुआत में राजयोग सरीखे परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए दिल खोलकर अवसरों का लाभ उठाएं। राहु महाराज पूरे महीने द्वादश भाव में बने रहेंगे जिससे खर्चे लगातार बने रहेंगे। यह खर्चे व्यर्थ के होंगे इसलिए आपको इन पर नियंत्रण लगाने के लिए प्रयास करना होगा। साल की शुरुआत में इस राशि के प्रेमी जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में इस वर्ष प्यार आ सकता है। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा लेकिन वर्ष के अंतिम महीनों में माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अविवाहित जातकों का विवाह इस वर्ष विवाह हो सकता है। व्यापार में नई ऊंचाइयां प्राप्त होने के योग बनेंगे। धन और लाभ की स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। व्यर्थ के व्यय लगे रहेंगे।
वृषभ राशि
भाग्य और कर्म का संबंध बनने से आपको अपने करियर में राज योग का प्रभाव मिलेगा। करियर में उन्नति होगी। राहु की उपस्थिति पूरे वर्ष आपके एकादश भाव में बनी रहेगी जिससे मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी। सामाजिक तौर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, राशिफल के अनुसार, यह वर्ष की शुरुआत में प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। मेहनत का लाभ मिलेगा। इस वर्ष अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं। मार्च से अप्रैल और दिसंबर के महीने में अच्छे उन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन को देखें तो वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी लेकिन आपके माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की समस्त शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। हालांकि वर्ष के मध्य में धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार के योग बनते नजर आएंगे।
मिथुन राशि
आर्थिक रूप से यह बहुत मजबूती प्रदान करेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रेम को बढ़ाते रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में भी समस्याओं में कमी आएगी। शनि भाग्य के स्वामी होकर भाग्य स्थान में रहकर आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे जिससे रुके हुए कार्य भी बनने लगेंगे। आपको सफलता प्राप्त होती रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी अशांति पैदा हो सकती है। वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल सप्तम भाव में होने से वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है और व्यापार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। बुध और शुक्र वर्ष की शुरुआत में छठे भाव में होकर खर्चों में तेजी ला सकते हैं। स्वास्थ्य को पूरी तरह से ध्यान देकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में शॉर्टकट लेने से बचना चाहिए। नौकरी में स्थानांतरण संभव हो सकता है। मार्च से अक्टूबर के बीच आपको नौकरी में बदलाव का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में आपको उल्टा सीधा बोलने से बचना चाहिए। वर्ष की शुरुआत व्यापार के लिए मध्यम रहेगी। विदेशी संपर्कों से इस वर्ष आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी।
कर्क राशि
कर्क भविष्यफल के अनुसार, धर्म-कर्म के मामले में आपकी रूचि जागेगी। राहु पूरे वर्ष आपके नवम भाव में बने रहेंगे जिससे आपको तीर्थ स्थानों के दर्शन और विशेष नदियों में स्नान करने का मौका मिल सकता है। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। यह वर्ष यात्राओं से भरा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में शुक्र और बुध पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। इस राशिफल के अनुसार, प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत खूबसूरती लेकर आएगी। करियर के मामले में वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। अचानक से आपको कोई बड़ा लुभावना पद यानी कि पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। मई, अगस्त और नवंबर, दिसंबर के महीनों में भी आपके लिए उत्तम समय होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन वर्ष की शुरुआत में अनुकूल रहेगा। २३ अप्रैल से १ जून के बीच का विशेष ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में वर्ष की शुरुआत थोड़ा तनाव ला सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
सिंह राशि
यह साल सिंह जातकों के लिए अनुकूलता लेकर आने वाला है। आप चाहें तो व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं। बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत में नवम भाव में रहकर आपको सही निणर्‍य लेने में मदद करेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी सिंह राशि के राशिफल २०२४ के अनुसार यह वर्ष की शुरूआत प्रेम जीवन में कुछ परेशानी जनक हो सकती है। सूर्य और मंगल वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में रहकर आपके प्रेम संबंधों को खराब करेंगे लेकिन देव गुरु बृहस्पति नवम भाव से देखकर धीरे-धीरे शांति लाते जाएंगे और आप अपने रिश्ते को मजबूती दे पाएंगे। नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे। वर्ष की शुरुआत पारिवारिक जीवन के लिए मिश्रित परिणाम लाएगी; पारिवारिक सामंजस्य बिगड़ सकता है इसलिए सावधानी बरतें।
आर्थिक रूप से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। शारीरिक समस्याएं अचानक से आकर चली जाएंगी, बस अपनी ओर से किसी तरह की कोई भी लापरवाही न बरतें।
कन्या राशि
वर्ष की शुरूआत से ही शनि महाराज आपके छठे भाव में विशेष रूप से विराजमान रहकर आपके आठवें और बारहवें भाव को भी देखेंगे। जीवन में अनुशासन लाने से आपके सभी काम बनने लगेंगे। शनिदेव की स्थिति नौकरी में अच्छी सफलता दिला सकती है। आपको संतान संबंधी सुखद समाचार भी मिलने की संभावना बनेगी। कन्या राशि के प्रेमी जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत मध्यम रहेगी। भावनाओं को नियंत्रण में रखना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा और प्रियतम को कुछ भी कह देना उनसे आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत में बुध और शुक्र तीसरे भाव में रहकर दोस्तों से अच्छे संबंध बनाएंगे और आपका कोई दोस्त भी आपका खास बन सकता है। व्यापार में सफलता के लिए राहु का मार्गदर्शन आपको मिलेगा लेकिन किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचें और बिना सोचे समझे कहीं भी हाथ डालने से बचें, तभी व्यापार आगे बढ़ पाएगा। पारिवारिक जीवन वर्ष की शुरुआत में कमजोर रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन के दृष्टिकोण से अच्छे परिणाम मिलेंगे। ग्रहों का दृष्टि संबंध आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। व्यर्थ के खर्चों से बचेंगे तो आर्थिक रूप से उन्नति प्राप्त कर पाएंगे।
तुला राशि
तुला भविष्यफल के अनुसार, आप जितना ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे, उतना ही आपका वैवाहिक जीवन और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हालांकि आपका धर्म-कर्म में मन लगेगा लेकिन खर्च ज्यादा बढ़ने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए थोड़ा चुनौती पूर्ण होगा। राशिफल २०२४ के अनुसार तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। वर्ष के बीच – बीच में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद शेष समय रूमानियत से भरा रहेगा और आप प्रेम विवाह भी वर्ष के अंतिम महीनों में कर सकते हैं। करियर को लेकर इस वर्ष अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। जितनी ज्यादा मेहनत और प्रयास करेंगे, उतनी ही अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ग्रहों‌ की कृपा से प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। व्यापार करने वालों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी लेकिन वर्ष का मध्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। अपने प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया रखना आपको नुकसान दे सकता है।
वृश्चिक राशि
नया साल वृश्चिक राशि वालों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। वर्ष की शुरुआत में राशि स्वामी मंगल महाराज दूसरे भाव में सूर्य देव के साथ उपस्थित रहेंगे जिससे आपको आर्थिक तौर पर उन्नति प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन और निजी जीवन को अनुकूल बनाएंगे। राहु महाराज पूरे साल आपके पंचम भाव में बने रहेंगे और आपकी बुद्धि को प्रभावित करेंगे। जल्दबाजी में आकर कोई भी गलत निणर्‍य लेने से बचने की कोशिश‌ करें। वृश्चिक राशि के जातक प्रेम संबंधों में वर्ष की शुरुआत में अनुकूलता महसूस करेंगे। करियर की बात करें तो आपके करियर में इस वर्ष स्थायित्व आएगा। जिस नौकरी में आप लगे हुए हैं, उसी में लगे रहना आपको सफलता भी देगा। बीच-बीच में नौकरी बदलने के योग बनेंगे। यदि आप चाहें तो अपनी सुविधानुसार नौकरी बदल सकते हैं। पारिवारिक तौर पर यह वर्ष मध्यम रहेगा। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। उसके बाद धीरे-धीरे परिस्थितियां अच्छी होने लगेंगी। व्यापार में सफलता के योग बनते चले जाएंगे। आर्थिक रूप से आप इस वर्ष उन्नति करेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको ध्यान देना होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष उम्मीदों से भरा साल रहने वाला है लेकिन वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल आपकी राशि में रहकर आपको गर्म दिमाग बनाएंगे। आपके प्रेम संबंधों को सुधारेंगे। आपके भाग्य की बढ़ोतरी करेंगे और आपकी आमदनी में भी अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी। संतान से संबंधित अच्छे समाचार मिल सकते हैं यदि आप इस वर्ष अपने आलस्य को छोड़ देंगे तो जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर पाएंगे। धनु भविष्यफल के अनुसार प्रेम संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। नौकरी के लिए वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके सामने कई बार ऐसी स्थिति आएगी कि जब आपका मन काम में नहीं लगेगा लेकिन किसी भी तरह की गड़बड़ी करने से बचें। व्यापार में उन्नति होगी। इस वर्ष की शुरुआत में खर्च बढ़ सकते हैं। आप वर्ष के पूर्वार्ध में इतना धन कमा सकते हैं जो पूरे वर्ष आपको पर्याप्त रहे। मकर राशि
यह साल मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है। आपके राशि स्वामी आपके दूसरे भाव के स्वामी भी हैं। वहीं शनि महाराज दूसरे भाव में पूरे वर्ष बने रहने के कारण आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनाते रहेंगे। आप चुनौतियों से डरेंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना आपके लिए सफलता दायक होगा। हल्की – फुल्की समस्याएं बीच-बीच में परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशि
यह आपके लिए हर तरीके से शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके जीवन में अनुशासन बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे और भाग्य वृद्धि होगी।
वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के प्रभाव के कारण प्रेम संबंधों में कुछ तनाव बढ़ सकता है, जो वर्ष के उत्तरार्ध में अनुकूल हो जाएगा। वित्तीय तौर पर यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। धन व्यय करने पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहने की संभावना है‌। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूलता रहेगी। अपनी ओर से कोई ऐसा काम न करें जो आपको बीमार बना दे।
मीन राशि
आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से ही आपके दूसरे भाव में रहेंगे और आपके धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। धन संचित करने में आपको सफलता मिलेगी। केवल इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष से भी आपके संबंध बढ॰िया होने लगेंगे। आपके भाग्य की वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के मामलों में मन लगेगा। शनि महाराज पूरे वर्ष द्वादश भाव में बने रहने से आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा क्योंकि कोई न कोई खर्च पूरे वर्ष लगा रहने वाला है। विदेश यात्रा इस वर्ष होने के प्रबल योग हैं इसलिए इसकी तैयारी पूरी करके रखें। राहु के गुरु के साथ और १ मई को गुरु के बाद भी प्रथम भाव में बने रहने से मित्रों से अच्छा व्यवहार करें और बिना सोचे समझे निणर्‍य लेने से बचें। वर्ष की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी। मंगल महाराज की दृष्टि पंचम भाव पर होने पर हल्की-फुल्की समस्याएं आ सकती हैं। वर्ष के बीच में थोड़ी सावधानी रखनी होगी, जब सूर्य और मंगल का प्रभाव रिश्तों में खटास बढ़ा सकता है। करियर के मामले में यह वर्ष अनुकूलता लेकर आ रहा है। आप अपनी नौकरी में अच्छा काम करेंगे और आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आप से संतुष्ट रहेंगे। आपको काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। विद्याथिर्‍यों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। समस्याओं के बावजूद आप पढ़ाई पर ध्यान देकर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। -पी पांडे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *