कल्याण के अग्रवाल कॉलेज में स्व.रामचरण सुंदर पंडित स्मृति बैडमिंटन स्पर्धा का 18 वां पारितोषिक वितरण समारंभ उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता मबई विद्यापीठ के पूर्व प्रकुलगुरु और बिरला कॉलेज के डायरेक्टर डॉ नरेश चंद्र जी ने की और प्रमुख अतिथि के रूप में सोमैया कॉलेज के पूर्व अधिष्ठाता डॉ सतीश पांडेय उपस्थित रहे। जयनारायण (मुन्ना) पांडेय का इस अवसर पर जन्मदिन निमित्त विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित नगरसेवक अरविंद मोरे,जतिन प्रजापति, प्रतीक पेनकर और कृषि उत्पन्न बाजार समिति के डायरेक्टर भाऊ नरवाड़े,गिरीष पाटिल आदि मान्यवर उपस्थित रहे। स्पर्धा में विजयी खिलाड़ियों का सम्मान करते हुये कल्याण के पूर्व आमदार नरेन्द्र पवार ने कल्याण में खेल की परम्परा को आगे बढ़ाने में पंडित परिवार के योगदान की प्रशंसा की।इस 18 वीं बैडमिंटन स्पर्धा में लगभग 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन अग्रवाल कॉलेज के चेयरमैन डॉ विजय पंडित ने किया और प्रस्तावना सोनावणे कॉलेज की प्राचार्या एनी अन्टोनी मैंडम ने प्रस्तुत की।




