थाईलैंड में एअर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की सूचना

थाईलैंड में एअर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। प्लेन थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। घटना सुबह 9:30 बजे की है। फ्लाइट नंबर AI-379 बताई जा रही है।

कल अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हुआ था, 265 शव मिले

​​​एअर इंडिया का विमान गुरुवार को अहमदाबाद में क्रैश हुआ था। जिसमें अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।

विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है।

एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई।

इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *