k. kavita
kavita sharab ghotaa 2

 शराब घोटाले से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया. तिहाड़ जेल प्रशासन की शिकायत लेकर कोर्ट पहुंची के.कविता, उन्‍होंने कोर्ट को बताया कि 26 मार्च 2024 के उनके आदेश के बावजूद भी अबतक जेल प्रशासन ने उन्‍हें घर का बना खाना और गद्दे उपलब्ध नहीं कराए हैं. के. कविता ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को निर्देश देने की भी मांग की कि उन्हें जेल परिसर में अपना चश्मा और जप-माला ले जाने की अनुमति दी जाए. तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्‍ली शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था. हाल ही में इसी मामले में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की भी गिरफ्तारी हुई है. ईडी का कहना है कि कविता साउथ लॉबी का हिस्‍सा थी.

के. कविता ने न्यायिक हिरासत के दौरान चप्पल, बेडशीट, किताबें, कंबल, पेन, आभूषण, दवा आदि उपलब्ध कराने के लिए तिहाड़ अधिकारियों को निर्देश देने का भी अनुरोध किया है. दावा किया गया कि 26 मार्च के आदेश की पूरी तरह से अवहेलना करते हुए न्यायालय द्वारा निर्देशित कोई भी वस्तु याचिकाकर्ता को उपलब्ध नहीं कराई गई है. शिकायत पर गौर करते हुए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने गुरुवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 30 मार्च, 2024 को तय की.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।