tata nano
Tata nano ev

Ratan Tata dream car: टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा ने आम आदमी के लिए लखटकिया कार टाटा नैनो को 23 मार्च 2009 को भारत के बाजार में लॉन्च किया था. जल्द आएगी रतन टाटा की ड्रीम कार Tata Nano EV, फीचर से होगी भरपूर ,यह कार रतन टाटा की ड्रीम कार थी. बाजार में यह काफी लोकप्रिय हुई, लेकिन 2019 तक इसकी लोकप्रियता में गिरावट आ गई और टाटा मोटर्स को इसका उत्पादन बंद करना पड़ा. अब जबकि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, तो चर्चा यह भी हो रही है कि रतन टाटा की ड्रीम कार टाटा नैनो इलेक्ट्रिक वर्जन में जल्द ही आएगी. हालांकि, चर्चा यह भी है कि कंपनी इस छोटी सी कार को पुराने नाम से बाजार में नहीं उतारेगी, बल्कि इसका नाम ‘जयेम नियो’ होगा. मीडिया की रिपोर्ट की मानें, तो टाटा मोटर्स टाटा नैनो के इलेक्ट्रिक अवतार जयेम नियो से 2024 में कभी भी पर्दा उठा सकती है. ऑटोकार इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक मॉडल जयेम नियो प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है. टाटा नैनो ईवी के फीचर्स की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो और ईबीडी के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिल सकते हैं. टाटा नैनो ईवी में 17 किलोवॉट की बैटरी पैक मिल सकती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 300 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. कार की अधिकतम टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. टाटा नैनो ईवी में 40 किलोवाट का इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा सकता है, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 10 सेकंड का समय लेता है. वहीं, टाटा नैनो ईवी कार की कीमत के बारे में बात करें, तो यह भारत के एक्स-शोरूम में 3 से 5 लाख रुपये के बीच शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध होगी. हालांकि, मीडिया की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसका उत्पादन भी शुरू कर दिया है.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।