ताजा खबरें
July 26, 2026

अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा तेज, बारामती से चुनाव लड़ सकती हैं

ajeet dada wife su 1
sumitra pawar

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा तेज, बारामती से चुनाव लड़ सकती हैं , सूत्रों के अनुसार एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात कर उन्हें सक्रिय राजनीति में उतरने का प्रस्ताव दिया है। प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने हाल ही में सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। चर्चा है कि उन्हें अजित पवार की पारंपरिक बारामती विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। वर्तमान में सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद हैं।

इस प्रस्ताव को लेकर एनसीपी नेतृत्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी विचार-विमर्श करेगा। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार में संतुलन बनाए रखने और बारामती क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा सकता है। इसी बीच यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि एनसीपी का अजित पवार गुट शरद पवार गुट में विलय कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा पुनर्गठन देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था। वे 66 वर्ष के थे। इस दुर्घटना में उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू सदस्य सहित कुल पांच लोगों की मौत हुई थी।

राज्य सरकार ने अजित पवार के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 28 जनवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। अजित पवार के अचानक निधन के बाद राज्य की सत्ता और एनसीपी की भविष्य की राजनीति को लेकर नए समीकरण बनने लगे हैं। आने वाले दिनों में इस संबंध में औपचारिक घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे!