70 docteread

JECRC विश्वविद्यालय द्वारा डॉ अच्युत सामंत को ७०वीं मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित , शिक्षा, समाजसेवा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके अथक योगदान के लिए एक और महत्वपूर्ण सम्मान के रूप में कीट -कीस एवं कीम्स के संस्थापक प्रोफेसर डॉ.अच्युत सामंत को JECRC विश्वविद्यालय, जयपुर (राजस्थान) द्वारा मानद डॉक्टर ऑफ साइंस ((D.Sc.) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान ३ जनवरी २०२६ को विश्वविद्यालय के ९वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में के दिया गया।
JECRC विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री ओ. पी. अग्रवाल ने अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रोफेसर डॉ. समंत को यह मानद उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. सामंत ने मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण भी दिया।
२५ वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय JECRC फाउंडेशन एक द्वि-शाखीय शैक्षणिक संस्थान है जिसमें २५,००० से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. अच्युत सामंत को देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान की गई ७०वीं मानद डॉक्टरेट है, जो शिक्षा के माध्यम से वंचित वर्गों के सशक्तीकरण में उनके अतुलनीय योगदान को पुनः रेखांकित करता है।
प्रोफेसर डॉ. अच्युत सामंत ने इस सम्मान के लिए JECRC विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा बताया।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।