ताजा खबरें
September 8, 2026

बुमराह इस समय दुनिया के बेस्ट फास्ट बॉलर!

bumrah1

क्यों जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड क्रिकेट में नंबर एक तेज गेंदबाज हैं?

bumrah

 Jasprit Bumrah Is Number One: जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड क्रिकेट के टॉप बॉलर्स में शुमार हैं. बुमराह ने अपनी सटीकता से लंबे वक़्त से बैटर्स को परेशान किया हुआ है. कोई भी फॉर्मेट हो, कोई भी पिच हो…बुमराह का शानदार प्रदर्शन करना तय रहता है. बुमराह मौजूदा वक़्त में भारतीय टीम के ‘ए प्लस’ ग्रेड के खिलाड़ी हैं. इस लिस्ट में बुमराह इकलौते तेज़ गेंदबाज़ हैं. 

बुमराह को कई क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर्स मौजूदा वक़्त में दुनिया का नंबर वन तेज़ गेंदबाज़ मानते हैं. एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर्स का मानना बिल्कुल ठीक है. हम आपको डिटेल से समझाएंगे कि क्यों बुमराह मौजूदा वक़्त में दुनिया के नंबर एक तेज़ गेंदबाज़ हैं. तो आपको बता दें कि पिछले 40 सालों में कम से कम 300 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ों में बुमराह का बॉलिंग औसत सबसे अच्छा है. लिस्ट में कई दिग्गज गेंदबाज़ मौजूद हैं, लेकिन बुमराह ने सबको पीछे छोड़ा हुआ है. लिस्ट में कई पूर्व और मौजूदा बॉलर्स शामिल हैं. लिस्ट में बुमराह नंबर वन पर हैं. इसके अलावा दूसरा नंबर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज पेसर ग्लेन मैक्ग्रा का नाम मौजूद है. बुमराह का औसत 21.68 है.जबकि, दिग्गज मैक्ग्रा का औसत 21.76 का है.

ऐसी है पूरी लिस्ट…

21.68- जसप्रीत बुमराह
21.76- ग्लेन मैक्ग्रा
22.04- एलन डोनाल्ड
22.11- कर्टली एम्ब्रोस
22.86- मैल्कम मार्शल
23.37- डेल स्टेन
23.53- वसीम अकरम
23-70- वकार यूनिस
23.73- शॉन पोलक
24-58- पैट कमिंस
24.72- कगिसो रबाडा
24.93- जोश हेजलवुड
25.16- शोएब अख्तर
25.39- मिचेल स्टार्क
25.76- ट्रेंट बोल्ट
25.94- जेसन गिलस्पी
26.06- मोहम्मद शमी
26.15- कर्टनी वॉल्श
26.65- मिशेल जॉनसन
26.65- मोर्ने मोर्कल
26.66- ब्रेट ली
27.01- क्रेग मैकडरमोट
27.27- जेम्स एंडरसन

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।