ताजा खबरें
March 30, 2026

चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी पर अद्भूत तरीके से हुई भुवनेश्वर ओम् निवास पर कन्या-पूजन

भुवनेश्वर का एकमात्र ऐसा सनातनी घर (ओम् निवास) है जहां पर एक तरफ वर्ष के 365 दिन विधिवत भजन-पूजा होता है वहीं शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि के समय भी उत्तराखण्ड के पूजक संजय काण्डपाल को सादर आमंत्रण देकर उनके द्वारा विधिवत और बड़े आकार में शक्ति की देवी माता दुर्गा की पूजा होती है।यजमान परिवार उद्योगपति श्री सुरेन्द्र कुमार डालमिया,युवा उद्योगपति श्री विकाश कुमार डालमिया, श्रीमती साधना डालमिया,श्रीमती लता डालमिया तथा कुलभूषण आर्येमन कुमार डालमिया द्वारा इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का पूजन हुआ। 26 मार्च, 2026 को महाष्टमी के दिन मां गौरी का विधिवत भजन-पूजन हुआ वहीं सुबह में स्थानीय झुग्गी-झोपड़ियों से कुमारी कन्याओं को सादर आमंत्रण देकर उनका पूजन हुआ।ओम् निवास के सभी सदस्यों ने अपने हाथों से कन्या-पूजन हुआ। उनको आदर के साथ और पूरी आत्मीयता के साथ भोजन कराया गया।उन्हें यथोचित दान-दक्षिणा दी गई।

ओम् निवास के मालिक श्री सुरेन्द्र कुमार डालमिया ने बताया कि पहले तो वे स्वयं भजन-पूजन करते थे लेकिन अभी उनकी पत्नी श्रीमती साधना डालमिया,पुत्र-पुत्रवधू विकाश-लता डालमिया तथा कुलभूषण आर्येमन यह जिम्मेदारी शौक से अपना लिये हैं।वहीं आमंत्रित एक बाल कन्या के पिता रोहित दास ने बताया कि वे ओम् निवास पर आज अपनी बेटी के आदर-सत्कार से बहुत प्रसन्न हैं।अवसर पर सभी बाल कन्याएं बहुत प्रसन्न नजर आईं।उद्योगपति श्री सुरेन्द्र कुमार डालमिया के बताया कि उनके पिताजी स्वर्गीय ओंकारमल डालमियाजी एक आध्यात्मिक पुरुष थे जिन्होंने उनके बालसंस्कार में इसप्रकार के भजन-पूजन का संस्कार उनमें डाला था और अब यह जिम्मेदारी उनकी पत्नी,उनके पुत्र-पुत्रवधू और आर्येमन शौक से निभा रहे हैं। ओम् निवास,भुवनेश्वर का आज का कन्यापूजन यादगार रहा। -अशोक पाण्डेय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *