ताजा खबरें
April 21, 2026

मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्टर भेजने की तैयारी में भारत

भारत के अगले मंगल मिशन में एक हेलीकॉप्टर शामिल हो सकता है जो नासा के इनजेनिटी ड्रोन के नक्शेकदम पर काम करेगा। मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्टर भेजने की तैयारी में भारत , अगर भारत अपने इस मिशन को पुराने मंगल मिशन की ही तरह कामयाब बनाता है, तो एक बार फिर से इसरो (ISRO) इतिहास रच देगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) फिलहाल इस थ्योरी पर काम कर रहा है और ISRO के प्लान के मुताबिक, साल 2030 से पहले तक भारतीय लैंडर को मंगल ग्रह पर उतारने और उड़ान भरने के लिए तेजी से काम चल रहा है।

लाल ग्रह पर भारत का पहला मिशन – मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम), जिसे “मंगलयान” भी कहा जाता है, वो नवंबर 2013 में लॉन्च किया गया था और सितंबर 2014 में मंगलयान, मंगल ग्रह की कक्षा में कामयाबी के साथ प्रवेश कर गया। करीब आठ सालों तक लगातार रिसर्च करने के बाद भारतीय मंगलयान साल 2022 में नष्ट हो गया।

लेकिन, इसरो का अगला मिशन मंगल काफी मुश्किल और महत्वाकांक्षी है। रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के वैज्ञानिक जयदेव प्रदीप ने हाल ही में एक वेबिनार के दौरान कहा, कि मंगल ग्रह पर लैंडिंग मिशन के लिए नियोजित हेलीकॉप्टर, ग्रह के हवाई रिसर्च के लिए पेलोड का एक सूट ले जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे