डल लेक भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर में स्थित हैं। जोकि पर्यटक के लिहाज से एक खूबसूरत और रमणीय स्थल हैं। सबसे सुंदर और मन को लुभाने वाली डल झील… डल झील के आकर्षण में सबसे अधिक लौकप्रिय श्रीनगर में देखे जाने वाला शिकारा हैं। सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में पहचान मिलने वाला यह शिकारा एक नाव हैं। जोकि दोनों सिरों पर नुकीली होती हैं और ऊपर से कैनोपी लगी होती हैं। शिकारा का उपयोग स्थानीय निवासी परिवहन के रूप में करते हैं। शिकारा के माध्यम से झील के किनारे सामानों को एक छोर से दूसरे छोर पर ले जाया जाता हैं। पर्यटक शिकारा की सवारी करके आनंदित महसूस करते हैं। यहां का झील बाजार खरीदारी के लिए मुख्य आकर्षण हैं और झील के बीचो-बीच कई दुकाने हैं। हाथ के बने झुमके, लकड़ी की कलाकृति और केसर यहां मिल जाते हैं।


डल झील श्रीनगर का गहना मानी जाती है। २६ वर्ग किलोमीटर में फैली यह झील पृथ्वी पर स्वर्ग की तरह है। सबसे सुंदर और मन को लुभाने वाली डल झील… यह सुंदर हरे भरे पहाड़ों के बीच में स्थित है। शिकारा नाव की सवारी, हाउस बोट और झील के बाजार जैसी सुविधाएं इस जगह को पर्यटकों के बीच पसंदीदा बनाती हैं। श्रीनगर हमेशा गर्मियों में घूमने के लिए एक सुखद स्थान रहा है। इसलिए यह मुगलों और अंग्रेजों की पसंदीदा जगहों में से एक है। डल झील पर हाउस बोट का आनंद पर्यटक ले सकते हैं।
बता दें कि डल झील पर हाउस बोट की अवधारणा अंग्रेजों के दिमाग के उपज थी, जिसने पर्यटन को बढ़ावा दिया। जब कभी भी आप श्रीनगर की यात्रा करने की योजना बनाए तो अपनी लिस्ट में डल झील को सबसे पहले प्राथमिकता दें। क्योंकि यहां सबसे सुंदर और मन को लुभाने वाली अगर कोई झील है, तो वह है डल झील।
डल झील में पानी के आकर्षण में हाउसबोट है स्थिर नौकाएं हैं। जोकि झील घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए आवास के रूप में उपयोग की जाती हैं। हाउसबोट्स डल झील के मनोरम दृश्य के साथ-साथ झील के नजदीक के पहाड़ों के मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते है। लकड़ी की बनी यह जटिल नक्काशी और पुष्प की आकृति की होती हैं। पर्यटन विभाग द्वारा वर्गीकृत किए जाने वाली यह हाउसबोट्स एक साधारण कमरे के चक्कर से लेकर विशाल आलीशान सुइट्स तक हो सकते हैं। इनके अंदरूनी भाग को कश्मीरी क्रिस्टल झूमर, कालीन और आलीशान फर्नीचर के साथ सुंदर ढंग से सजाया जाता हैं। डल झील में स्थित हाउसबोट्स का सही मजा घर से पकाए गए स्वादिष्ट भोजन, वाई-फाई, गर्म टब जैसी सुविधा के लिए खास हैं।
डल झील के आसपास के पहाड़ों की सरस सुंदरता के साथ-साथ झील के पानी का तेज प्रवाह और उसकी आवाज देखने लायक होती हैं। डल लेक से सनराइज और सनसेट का नजारा मन्त्र मुग्ध कर देने वाला होता हैं। डल झील पर वीडियो बनाना और फोटोग्राफी करना लोगो की पसंदीदा गतिविधियों में से एक हैं।
डल झील घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मई से लेकर नवम्वर महीने का माना जाता हैं। क्योंकि मानसून के मौसम में झील विकराल रूप देखने को मिलता हैं।
Also Read:
तवांग खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थलों के लिए मशहूर https://swarnimumbai.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%a8/
डल झील पर्यटकों के लिए सुबह ६ बजे से शाम के ६ बजे (सूर्यादय से सूर्यास्त तक) तक खुली रहती हैं।
डल लेक में लगने वाली एंट्री फीस की जानकरी यथास्थान पहुंच कर ही पता चलेगा और हो सकता हैं पर्यटकों के लिए यह प्रâी भी हो।
इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन
डल झील की यात्रा के दौरान यहां का मशहूर ट्यूलिप गार्डन देखना ना भूलें। यहां पर ट्यूलिप के रंग-बिरंगे खेत नजर आते हैं। वाकई में यह गार्डन पर्यटकों को ट्यूलिप की अलग ही दुनिया में ले जाता है।
चार चिनार
डल लेक के आकर्षण में चार चिनार श्रीनगर में एक सुंदर द्वीप है, जहां पर्यटक सुंदर और प्राचीन चिनार के पेड़ देख सकते हैं। अगर इस द्वीप का सुंदर दृश्य देखना है तो शिकारा की सवारी करना ना भूलें।
वुलर झील
एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक, वुलर झील की प्राचीन सुंदरता भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बांदीपोरा जिले में है। वर्ष भर राजसी झील पर्यटकों को आकर्षित करती है। हालांकि जब इस झील में पानी एकत्रित होता है। तो यहां वॉटर स्पोर्ट्स, वॉटर स्कींग जैसे एक्टीविटीज आयोजित होती हैं।
मुगल गार्डन
डाल झील के पर्यटन स्थलों में सुमार मुगल गार्डन श्रीनगर के सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक है। मुगल शासन के दौरान मुगलों ने फारसी वास्तुकला में कई प्रकार के उद्यानों का निर्माण करना शुरू किया और इन उद्यानों के संयोजन को ही मुगल गार्डन कहा जाता है। हरे भरे घास और सुगंधित फूलों से भरी जगह की प्राकृतिक सुंदरता एक स्ट्रेस बूस्टर की तरह है। श्रीनगर में मुगल गार्डन में निशात बाग, शालीमार बाग, चश्मे शाही, परी महल, अचबल और वेरीनाग गार्डन शामिल हैं।
निशात बाग
डल झील के पास स्थित निशात बाग एक १२ सीढ़ीदार बाग है जिसमें फूलों और सुंदर पेड़ लगे हैं। यह शालीमार बाग के बाद कश्मीर घाटी में दूसरा सबसे बड़ा मुगल उद्यान है। इसमें कई फव्वारों के साथ एक शानदार मुगल केंद्रीय वॉटर चैनल है, जो चिनार के ऊंचे पेड़ों से घिरा हुआ है। बाग को १६३३ में आसिफ खान द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया था। यहां से आप डल झील का शानदार नजारा देख सकते हैं। आज निशात उद्यान श्रीनगर घाटी के ऐतिहासिक और लोकप्रिय स्थलों में से एक है।
शालीमार बाग
डल झील के आकर्षण में शामिल शालीमार बाग का निर्माण वर्ष १६१९ में मुगल बादशाह जहाँगीर ने अपनी प्यारी पत्नी नूरजहाँ के लिए किया था। शालीमार ’शब्द एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है प्यार का वास’ और इसे फैज बक्श और फराह बख्श जैसे कई अन्य नामों से जाना जाता है। यह जगह दुनिया भर के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
युसमर्ग
श्रीनगर में युसमर्ग एक दर्शनीय स्थल है। यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इसे मिनी हिल स्टेशन भी कहा जाता है और यह एक बहुत ही रोमांटिक जगहों में से एक है। श्रीनगर से ४७ किलोमीटर की दूरी पर स्थित युसमर्ग को स्विटजरलैंड भी कहा जा सकता है।
जामिया मस्जिद
श्रीनगर शहर के केंद्र में नौहट्टा में स्थित, जामिया मस्जिद एक प्रसिद्ध मस्जिद है। जोकि ६०० साल से अधिक पुरानी है। यह कहा जा सकता है कि जामिया मस्जिद का इतिहास कश्मीर के राजनीतिक उत्थान के इतिहास का प्रतिबिंब है। मस्जिद का निर्माण सुल्तान सिकंदर शाह कश्मीरी शाहमीर ने १३९४ में मीर मोहम्मद हमदानी के आदेश के तहत किया था। जो सैद-उल-औलिया मीर सैय्यद अली हमदानी के बेटे थे।




चिनार पार्क
डल झील के पर्यटन स्थलों में चिनार पार्क श्रीनगर में मशहूर पर्यटन स्थल है। यहां जाने पर आप तीन द्वीप, म्यूजिकल फाउंटेन, चिनार के पेड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झूलों और ओपन थिएटर का भी आनंद ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यहां तैराकी, कैंपिंग का आनंद भी लिया जा सकता है।
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान
डल झील का आकर्षण दाचीगम नेशनल पार्क श्रीनगर का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पर्यटक स्थल है। यहां पर आप तेंदुए, कस्तूरी मृग, पहाड़ी लोमड़ी, सियार, हिमालयन काले भालू, हिमालयन ग्रे लंगूर, औटर को देख सकते हैं। साहित्यिक रूप से शुरू में कस्बे की पेयजल आपूर्ति का ध्यान रखने के लिए दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था।
अनंतनाग
अनंतनाग में गर्म झरनों, झीलों, मंदिरों की भरमार है। यह स्थान अपनी धार्मिक सहिष्णुता के लिए जाना जाता है और यहां ऐसे मंदिर हैं जो हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म से सम्बंधित हैं। यहाँ मशहूर मंदिरों में हज़रत बाबा राशी, गोस्वामी गुंड आश्रम, शिल्पग्राम मंदिर, खन्ना बरनैन त्रिपुंडुंदरी अस्तापन देवसर, नीला नाग हैं। अनंतनाग पर्यटन स्थल डल झील के पर्यटन स्थलों में से एक हैं।